फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन, कल प्रदेश में करेंगे छह सभाएं

Sat, 18 May 2024 10:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरू गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया। रविवार को यूपी के विभिन्न जिलों में छह सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने महायोगी गुरू गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की रात गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाकर आर्शीवाद लिया। रविवार की सुबह वह प्रदेश में छह जनसभाओं को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने शनिवार को महाराष्ट्र में मालेगांव, पालघर, व नार्थ मुंबई में तीन चुनावी सभाएं की और वहां से सीधे गोरखपुर आए। मुंबई में सीएम योगी की सभा को लेकर मांग ज्यादा है। इसके पहले भी चुनावी सभाएं करने गए थे। रविवार को सुबह करीब 11 बजे सीएम रवाना होंगे। वे आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इन स्थानों पर पांचवें व छठें चरण में मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें