फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी जिनका रोज पूछते थे हाल, उन्होंने कोरोना को दे दी है मात

Tue, 09 Jun 2020 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • तीन माह का मासूम और 49 साल का व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुका
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिश असर दिखाने लगी हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन माह का मासूम और 49 वर्ष का एक व्यक्ति कोरोना को मात देकर घर जा चुका है। दोनों मामलों की जानकारी खुद योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए लेते रहे हैं।

विज्ञापन


केस-एक
बस्ती जिले का रहने वाला तीन माह का मासूम अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इलाज के लिए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसके माता पिता भी भर्ती किए गए। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चा रहा। इस बीच डॉक्टरों ने बच्ची की मां को उसकी देखभाल की ट्रेनिंग दी। मासूम बिना दवा खाए ही कोरोना को मात देकर घर चला गया। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने मां को भी कोरोना संक्रमण से बचा लिया।

केस-दो
गोरखपुर के गोला तहसील निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति कार्डियक अरेस्ट होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। ठीक होने के बाद घर आ गए। इस बीच तबीयत बिगड़ी तो बीआरडी में भर्ती कराया गया। जहां पर जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन


कुछ समय के अंतराल पर बीच-बीच में जांच कराने पर उनकी पांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद भी डॉक्टरों ने उसे सकारात्मक बने रहने को कहा और इलाज करते रहे। अंत में ठीक करके डॉक्टरों ने उसे घर भेजा। इस बीच सीएम जब भी वीडियो कांफ्रेसिंग करते, उसका हाल पूछते रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें