फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सीएम योगी बोले: व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है

Sat, 29 Aug 2026 06:36 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

सीएम योगी ने जिले को 130 करोड़ की 170 परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अब लोगों को न बिजली का संकट, न सुरक्षा की चिंता है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब न बिजली का संकट है और न ही सुरक्षा की चिंता। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए संकट खड़ा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को राप्तीनगर स्थित कल्याण मंडपम सहित करीब 130 करोड़ रुपये की लागत वाली 170 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। शहर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सफाई से लेकर यातायात व्यवस्था तक को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है।

योगी ने कहा कि गोरखपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है। मेडिकल कॉलेज की नई श्रृंखला खड़ी हो चुकी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड किया गया है और वहां सुपर स्पेशियलिटी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एम्स भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, सफाई, यातायात और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। गोरखपुर में विकास की रफ्तार इसी का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें