फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: सफलता का शार्टकट नहीं, संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ेगा

Wed, 09 Mar 2022 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में बोले सीएम योगी, मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन में सफल बनना है तो हमेशा संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ेगा। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। शार्टकट कभी जीवन में सफलता नहीं दिला सकता। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह मंगलवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब एक महिला या बालिका स्वावलंबी होती है, तब पूरा परिवार स्वावलंबी बनता है। पूरी पीढ़ी स्वावलंबन की तरफ बढ़ती है। स्वतंत्रता और समता का भाव भारत के संविधान की मूल आत्मा है। यही वजह है कि आजादी के बाद से ही भारत की महिलाओं को मतदान का अधिकार मिल गया था। इंग्लैंड सहित दुनिया के कई विकसित देशों में इस अधिकार के लिए आंदोलन तक करना पड़ा था।

महिला कल्याण की योजनाओं की जानकारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा किसशक्तीकरण के लक्ष्य को पाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। योजनाओं को लागू करने में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं से संवाद किया और कहा कि महिलाओं के हित में चलने वाली योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों तक गैस सिलिंडर पहुंचा। साथ ही प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से महिलाओं को जमीन का मालिकाना हक मिला। मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना से सब कुछ बदल गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बालिकाओं को मिला सर्वाधिक फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद ऑपरेशन कायाकल्प लाया गया। इससे महिलाओं को जोड़ा गया। एक लाख 35 हजार से अधिक विद्यालयों का कायाकल्प हुआ। योजना के जरिए परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या दो वर्ष में 54 लाख बढ़ गई। इसका सर्वाधिक फायदा बालिकाओं को मिला है।

छात्राओं को पुरस्कृत किया

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को पुरस्कृत किया। एक-एक करके छात्राएं मंच पर बुलाई गईं, फिर मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री का स्वागत प्रति कुलाधिपति प्रो. यूपी सिंह और कुलपति मेजर जनरल अतुल वाजपेयी ने स्मृति चिह्न देकर किया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य डीएस अजीथा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान एम्स की निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर, प्रो. शोभा गौड़ और आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य पी सुरेश मौजूद रहे।

मिशन शक्ति के लिए गांव-गांव पहुंचीं महिला पुलिसकर्मी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति के लिए भाजपा की सरकार ने गांव स्तर पर काम किया है। हर गांव में महिला पुलिस अधिकारियों को भेजकर संवाद कराया जा रहा है। इसके जरिए बेटियां और महिलाएं जागरूक हो रही हैं।

एक करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट या स्मार्ट फोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक करोड़ विद्यार्थियों में टैबलेट और स्मार्ट फोन बांटे हैं। एक करोड़ से अधिक बांटने की योजना बनाई है। इसका लाभ बेटियों को भी मिलेगा। उन्होंने कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं से टैबलेट या स्मार्ट फोन मिलने की जानकारी ली।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें