कार्रवाई हुई तो जनता दरबार में भीड़ क्यों?
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई की बात कही तो मुख्यमंत्री ने सवाल कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई हो रही तो जनता दरबार में इतनी भीड़ क्यों आ रही।
उन्होंने कहा कि थाने और तहसील स्तर के मामले वहीं पर निस्तारित किए जाएं। लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाए। आला अफसर, नियमित समीक्षा करें। उन्होंने एसडीएम एवं सीओ को संयुक्त रूप से भ्रमण करने का निर्देश दिया। एडीजी जोन ने कुछ दिनों पहले एनेक्सी भवन में की गई जनसुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि इसका काफी प्रभाव पड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयास करते रहने चाहिए। बैठक में काफी देर तक जनसुनवाई को लेकर ही चर्चा होती रही। मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर काफी गंभीर थे।