मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मेले में आए श्रद्धालुओं को कोई दिक्त न हो, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सात पुलिस चौकी के अलावा एक थाना बनाया गया है। परिसर में 72 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हैं।
श्रद्धालुओं के लिए रहने का भी इंतजाम
खिचड़ी चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं के रहने के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से हिंदू सेवाश्रम, यात्री निवासी, पर्यटक सुविधा केंद्र में रहने की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर स्थायी और अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया गया है। नगर निगम व बिजली विभाग व्यवस्था में लगा हुआ है।
फोटो जर्नलिस्ट डीके गुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
फोटो जर्नलिस्ट्स दिनेश कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख व्यक्त किया है। दिवंगत दिनेश कुमार गुप्ता की पत्नी कुसुम गुप्ता को भेजे शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिनेश कुमार गुप्ता तीन दशक तक पत्रकारिता जगत में सक्रिय रहते हुए प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में छायाकार के पद के रूप में योगदान दिया। उनका निधन परिवार एवं समाज, विशेषकर पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर-शांति प्रदान करें तथा आप सभी परिवारजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।