फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्र के रैगिंग की रिपोर्ट मिल गई, होगी सख्ती कार्रवाई: अनिल राजभर

Fri, 12 Feb 2021 05:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्र के साथ रैगिंग एवं दुष्कर्म के मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। जल्द ही मामले में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को गोरखपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में व्यवस्था देखने वालों की लापरवाही भी सामने आएगी तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। रिपोर्ट अभी उन्होंने देखी नहीं है। लखनऊ पहुंचते ही उसे देखेंगे और फिर कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने अपने सीनियर्स के खिलाफ थाने में जाकर तहरीर दी है। पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक, 4 फरवरी को रात में वह में  खाना खा रहा था तभी थर्ड ईयर के छात्रों ने जबरन सिगरेट पिलाया। मारपीट कर उसका यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें