फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Darbar: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोले- पेंशन, मकान, राशनकार्ड सब दिलाएंगे

Sat, 13 Jan 2024 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
जनता दर्शन में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'माई! बिलकुल भी चिंता मत करिए। आपको सरकार की योजना का मकान जरूर मिलेगा। इसके साथ ही आपको पेंशन भी दिलवाएंगे और राशनकार्ड भी बनवाएंगे। आपकी हर परेशानी दूर की जाएगी।'

विज्ञापन


अपनेपन के एहसास में सराबोर यह भरोसा जब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है तो उस भरोसे के अवश्यसंभावी परिणति की उम्मीद में गुहार करने वाले के चेहरे पर चमक और संतोष का भाव उभरना स्वाभाविक ही है। आत्मीय भरोसे और उस पर संतोष की तस्वीर शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के दौरान देखने को मिली।

जनता दर्शन में एक महिला ने जब मकान की समस्या बताकर आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने उसके मनोभावों से उसकी अन्य दिक्कतों को भी संभवतः समझ लिया। उन्होंने पूछा, क्या आपको पेंशन मिलती है? महिला के इनकार वाले जवाब पर सीएम फौरन बोल पड़े- आपको पेंशन, मकान, राशनकार्ड सब दिलवाएंगे। इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही शुरू कर महिला की हर समस्या दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार अपराह्न से गोरखपुर प्रवास पर हैं। शनिवार सुबह हर बार की तरह उनकी दिनचर्या में जनसेवा का विशिष्ट अनुष्ठान 'जनता दर्शन' शामिल रहा। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को अपनेपन के एहसास से भरोसा दिया कि सबकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जिन्हें आवास की समस्या है उन्हें सरकारी योजना से आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

 
विज्ञापन

सबकी समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण व संतोषप्रद होना चाहिए। इसमें किसी भी दशा में शिथिलता न करें। हर बार की तरह शनिवार को भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद मिलेगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित की इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में भेजें।

जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें