फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने किया जटायु संरक्षण केंद्र का आनलाइन शिलान्यास, बोले- गिद्ध संरक्षण से पर्यावरण होगा शुद्ध

Wed, 07 Oct 2020 03:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
दीप जलाते विधायक बजरंग बहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पर्यावरण के संरक्षण व पर्यटन की दृष्टि से जिले को विकसित करने के लिए लगातार शासन स्तर से प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में करीब 15 करोड़ की लागत से बनने वाले जटायु संरक्षण केंद्र का आनलाइन शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में विकास होने की बात कहते हुए वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वन्य जीवो की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी पर संतुष्टि जाहिर की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गिद्ध संरक्षण से पर्यावरण के शुद्धि का माध्यम मिलेगा। संरक्षण केंद्र बनने से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें देश विदेश के लोग पहुंच कर देश की प्रकृति व वातावरण का अनुभव साझा करेंगे। सीएम ने कहा कि वन्य जीवो की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। टाइगर, गैंडा व हाथी की संख्या बढ़ी है। विभाग के बेहतर ध्यान देने से उनके अनुकूल वातावरण देने का प्रयास हुआ है। गिद्ध प्रकृति को शुद्ध करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि जटायु भगवान विष्णु के वाहक है। इंडोनेशिया जटायु को अपनी राजकीय सवारी भी मानते हुए अपने एयरलाइंस का नाम भी जटायु रखा है। गिद्ध प्रजनन केंद्र के निर्माण से पर्यटन की संभावनाएं भी आगे बढ़ेगी। वन्य जीव संघर्ष से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए आगे आना होगा। मुख्यमंत्री ने कोविड की लड़ाई में लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बिना मास्क के बाहर न निकले साथ सामाजिक दूरी का पालन करते स्वच्छता व पर्यावरण के संरक्षण के दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि जटायु संरक्षण व प्रजनन केंद्र जिले के लिए अच्छी सौगात है। प्रदेश का सबसे बड़ा प्रजनन गिद्ध प्रजनन केंद्र बन रहा है जिसका लाभ सभी को होगा। प्रदेश सरकार मानव के साथ जीव जंतुओ का भी बेहतर ख्याल रख रही है, जिससे प्रकृति का स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

डीएफओ अविनाश कुमार ने कहा जटायु गिद्ध पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दो दशक में गिद्धों की संख्या में करीब 90 प्रतिशत कमी हुई है। जानवरों के मृत शरीर को फेंकने से उनके अवशेष पानी में मिलते हैं, जिसके कारण जनजनित बीमारी होती है। यह 15 करोड़ का प्रोजेक्ट है जिसकी शुरूआत इसी वर्ष हो जाएगा अगले वर्ष गिद्धो के संरक्षण व प्रजनन का कार्य भी आरंभ हो जाएगा।

डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास हुआ है, जिससे निश्चित समय में कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इस दौरान एसडीएम राजेश जायसवाल, रेंजर विजय श्रीवास्तव,शाजिद अली, अरूण कुमार सिंह, राहुल सिंह, दिनेश चौरसिया, राजकुमार यादव, रविंद्र सिंह, राजेश मौर्य, संजय मिश्रा, विनय गौड़ आदि मौजूद रहे।

तीन छात्र हुए सम्मानित
वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अवसर पर ऑनलाइन निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर अंक हासिल करने वाले तीन छात्रों को विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सम्मानित किया। जिसमें फरेंदा क्षेत्र के नवजीवन मिशन स्कूल की छात्रा अंशिका जायसवाल व अलमा मैटर स्कूल मानीराम की अखिल मिश्रा व सिद्धांत सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें