फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौ साल में बदल गया गीडा, सिर्फ उत्पादन केंद्र नहीं रोजगार का जरिया भी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी ने गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीडा बीते नौ साल में बदल गया है। यहां के उद्योगों में स्टील, पाइप और अच्छे कपड़े बन रहे हैं। पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेज व बिसलेरी की भी यूनिट लगी है। नए-नए उद्योग आ रहे हैं। अच्छी डिस्टिलरी लग रही हैं। गीता प्रेस का संस्थान भी यहां बन रहा है। गीडा के नाइलिट सेंटर से मिल रही ट्रेनिंग युवाओं को यहीं रोजगार उपलब्ध होने की गारंटी भी है। यह सिर्फ उत्पादन केंद्र ही नहीं रह गया बल्कि रोजगार का जरिया भी बन गया है।
गीडा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईडब्ल्यूएस व एलआईजी भवन के आवंटियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। औद्योगिक भूमि के आवंटियों को भी मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। सीएम ने नाइलिट से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा का विस्तार अब धुरियापार क्षेत्र तक हो रहा है। धुरियापार क्षेत्र में 7 हजार एकड़ में इंडस्ट्रियल टाउनशिप बन रही है। वहां सीमेंट और पेंट की फैक्ट्री आ रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से उद्योग जगत को भी बड़ा फायदा हो रहा है। इससे गोरखपुर से लखनऊ जाने में लगने वाला समय 7-8 घंटे से कम होकर तीन-साढ़े तीन घंटे रह गया है।



फ्लैटेड फैक्ट्री एमएसएमई के लिए रेडी टू यूज का बेहतरीन मॉडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लैटेड फैक्ट्री को एमएसएमई यूनिट्स के लिए रेडी टू यूज यानी प्लग एंड प्ले का बेहतरीन मॉडल बताया। इसे गीडा का अभिनव प्रयास बताते हुए कहा कि जिन युवाओं के पास जमीन खरीदने और फैक्ट्री लगाने का पैसा नहीं है, वे सीधे यहां आकर काम शुरू कर सकते हैं। छोटी पूंजी लगाकर भी यहां अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य एमएसएमई यूनिट्स के लिए यह बेहतरीन मॉडल साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभी यह फ्लैटेड फैक्ट्री तीन मंजिला है और इसे तीन मंजिल तक और बनाया जा सकता है। उन्होंने दूरदराज से आकर गीडा में सेवायोजित कामगारों के लिए सस्ते दर पर बेहतरीन आवासीय सुविधा देने के लिए भी गीडा की तारीफ की।



-
पसीने से तर-बतर हैं रवि किशन लेकिन दे रहे भाषण
मुख्यमंत्री योगी ने सांसद रवि किशन पर तंज कसा तो ठहाके लगने लगे। बोले-इतनी गर्मी में सांसद रवि किशन पसीने से तर-बतर हैं लेकिन एक सांसद के दायित्व को निभाते हुए गर्मी में भी भाषण दे रहे हैं। यह कहकर मुख्यमंत्री हंसने लगे तो पंडाल में जमकर ठहाके लगे। इस दौरान रवि किशन भी हाथ जोड़कर खड़े हो गए।

सीएम योगी के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल हब बन रहा गीडा : रविकिशन
सांसद रविकिशन ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गीडा बड़ा इंडस्ट्रियल हब बन रहा है। यह युवाओं के रोजगार के लिए बड़ा केंद्र बन रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में सहजनवां विधानसभा क्षेत्र विकास की नजीर प्रस्तुत कर रहा है।

इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

-

फ्लैटेड फैक्ट्री का सीएम ने किया निरीक्षण

फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने अपेक्षा जताई कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इस बिल्डिंग को और विस्तार दिया जाए। गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने सीएम को बताया कि इस बिल्डिंग का डिजाइन ऐसा है कि इसको तीन तल और बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद फ्लैटेड फैक्ट्री के परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और स्नेहाशीष बरसाकर उन्हें खिलौने दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोषण पोटली भेंटकर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की।
विज्ञापन




कामगारों के लिए बने आवासीय परिसर को भी देखा

सीएम योगी ने गीडा के विभिन्न यूनिट्स में काम करने वाले कामगारों के लिए बनाए गए एलआईजी व ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर में बने आवासों का जायजा लेने के बाद यहां के परिसर में भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें