मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी क्षेत्र में सुविधायुक्त अस्पतालों के खुलने से सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का भार कम पड़ता है। जो लोग सक्षम हैं, अपना इलाज निजी अस्पतालों में करा सकते हैं। रचित हेल्थ केयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भी मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज रोड मोगहला स्थित रचित हेल्थ केयर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को देखने के बाद खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यहां भी जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। हॉस्पिटल के निदेशक व न्यूरो सर्जन डॉ. रवि राय व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि राय ने बताया कि 100 बेड वाले हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
इस मौके पर उपेंद्र राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक डॉ. विमलेश पासवान, डॉ. एलबी गुप्ता, डॉ. दिलीप मणि त्रिपाठी, डॉ. राहुल मोदी, डॉ. अमित सिंह, डॉ. मयंक पांडेय, डॉ. प्रशांत, डॉ. शबाना, डॉ. अक्षय प्रसाद, डॉ. विनय राय, डॉ. डीके राय, डॉ. ओंकार राय, विनय राय, आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव, इंजीनियर नीरज गौतम, आर्किटेक्ट अनिल अरोड़ा, आर्किटेक्ट शुभम राय, प्रभात राय, हरेकृष्ण राय, एनके राय आदि मौजूद रहे।