मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने 32 गांवों को नगर निगम में शामिल कर शहरी सुविधाओं से आच्छादित करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। जल्द ही ये गांव भी शहर की तरह चमकने लगेंगे। जनपद में पांच नगर पंचायत में सीमा विस्तार के साथ सरकार ने तीन नई नगर पंचायत का गठन किया। नई पंचायतों व सीमा विस्तार वाले निकायों में सीएम नगर सृजन योजना व पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर क्षेत्र में रहने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के कारोबार को समृद्ध करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ बड़े पैमाने पर दिया गया है। अकेले नगर निगम क्षेत्र में 22,500 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। पेयजल व सीवरेज के लिए 519 करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी गईं। गोरखपुर में हर घर नल से जोड़ा जा रहा है।
निषाद समाज भाजपा के साथ : डॉ संजय
इस मौके पर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के साथ है और समूचे निषाद समाज का वोट भाजपा प्रत्याशियों को दिलाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को सम्मान व अधिकार दिलाने का काम सिर्फ मोदी-योगी सरकार ने किया है।
ये भी रहे मौजूद
जनसभा में सांसद रविकिशन शुक्ल, राज्यसभा सदस्य डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी बाबूराम निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी एमएलसी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक विपिन सिंह, पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, निवर्तमान मेयर सीताराम जायसवाल, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, सत्या पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी नीलम सोनकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चिरंजीव चौरसिया, राहुल श्रीवास्तव, पीके मल्ल, उत्तर प्रदेश मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष रमाकांत निषाद, मेयर पद के प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।