ट्विटर की प्रोफाइल फोटो में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का लोगो लगा है।
- फोटो : अमर उजाला।
पूरे प्रदेश में आज चौरी चौरा शताब्दी वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदलकर चौरी चौरा के शहीदों को नमन किया है।
गौरतलब है कि गुरुवार को देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान रखने वाले चौरा चौरी की घटना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में गोरखपुर में चौरी चौरा महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इसके बाद योगी आदित्यनाथ ऑफिस के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी। प्रोफाइल फोटो के तौर पर चौरी चौरा महोत्सव के शताब्दी वर्ष का 'लोगो' लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी डाक टिकट में भी चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के लोगो का इस्तेमाल किया है।
यह 'लोगो' राष्ट्र भावना से ओतप्रोत है, जिसमें संस्कृत भाषा में 'स्वरक्तैः स्वराष्ट्रं रक्षेत्' लिखा हुआ है। जिसका अर्थ है कि 'हम अपने रक्त से अपने राष्ट्र की रक्षा करते हैं।