फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की ऑफलाइन क्लास शुरू, इस वजह से बंद हुई थी पढ़ाई

Thu, 04 Feb 2021 07:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बंद हुई एमबीबीएस छात्रों की क्लास फिर से शुरू कर दी गई है। छात्रों को अब ऑफलाइन मोड में क्लास करना होगा। कोविड के केस कम होने की वजह से यह फैसला प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने लिया है। इसके बाद से अब 150 छात्र कॉलेज में क्लास कर सकेंगे।

विज्ञापन


कोविड संकटकाल में कॉलेज के सर्वाधिक डॉक्टर और कर्मचारी पॉजिटिव हुए। लेकिन इसके बाद भी कोविड का 500 बेड का अस्पताल चलता रहा। इस बीच एमबीबीएस छात्रों की परवाह करते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने शासन के निर्देश पर क्लास बंद कर दिया था। करीब 10 माह तक कक्षाएं बंद रहीं। इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की गईं।
 
200 बेड का अस्पताल हुआ बंद
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड के मरीज अब न के बराबर हो गए हैं। यही वजह है कि कॉलेज प्रशासन ने 200 बेड के कोविड अस्पताल को बंद कर दिया है। इसमें काम करने वाले कर्मियों और डॉक्टरों की ड्यूटी भी हटा दी गई है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि 200 बेड के कोविड अस्पताल को तो बंद कर दिया गया है लेकिन 300 बेड वाले अस्पताल को चालू रखा गया है। नाम मात्र के मरीज इस वक्त कॉलेज में भर्ती हैं जिनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें