मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 दिसंबर को नगर निगम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर सकते हैं। इसकी तैयारी में नगर आयुक्त अविनाश सिंह जुटे हैं। सोमवार को तैयारियों की समीक्षा भी की है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सोमवार को नगर निगम गेस्ट हाउस में बैठक की। साथ ही नवनिर्मित भवन की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, निर्माण कार्य व अन्य व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी।
उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला नवनिर्मित कार्यालय परिसर की सफाई, फर्नीचर की व्यवस्था देखेंगे। सहायक अभियंता अशोक सिंह प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। सहायक अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय को भवन के सुंदरीकरण व अवर अभियंता अवनीश भारती को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति स्थापना का काम अच्छे से कराने की जिम्मेदारी मिली है।
मकर संक्रांति (खिचड़ी मेला) की तैयारी का काम सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, अवर अभियंता अवनीश भारती व कनिष्ठ प्रभारी (स्वास्थ्य) अखिलेश श्रीवास्तव देखेंगे।