फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अचानक रुट डायवर्जन से परेशान हुई जनता, जाम में रेंगते रहे वाहन

Tue, 21 Dec 2021 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नाला निर्माण होने का हवाला देते हुए आंबेडकर चौक की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया। जिसकी वजह से लोग राहगीर परेशान हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था मंगलवार को अचानक फेल हो गई। नाला निर्माण होने का हवाला देते हुए आंबेडकर चौक की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया। जिसकी वजह से लोग राहगीर परेशान हो गए। प्रशासन ने तुरंत नया रुट लागू कर दिया। शहर में आने से पहले इसे एक बार जानकर ही अंदर आए।

  • शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक की तरफ आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा, यह यातायात कचहरी चौक, तमकुही तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
  • अंबेडकर चौक से तमकुही की तरफ आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा, यह वाहन शास्त्री चौक व छात्रसंघ भवन की तरफ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
  • कैंट की तरफ से अंबेडकर चौक की तरफ आने वाला यातायात अंबेडकर चौराहों से शास्त्री चौक व छात्रसंघ भवन की तरफ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा, तमकुही तिराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेगें।
  • रेलवे रोडवेज की तरफ से छात्रसंघ चौराहे की तरफ आने वाली रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेगीं, यह बसें विश्वविद्यालय चौराहे से मोहद्दीपुर चौराहे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेगी।
  • नौसड़ की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें पैडलेगंज से मोहद्दीपुर होते हुए अपने गंतव्य को जायेगी, छात्रसंघ की तरफ प्रतिबंधित रहेगी।
  • इंद्राबाल बिहार की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन हरिओम नगर से आयकर भवन तिराहा, विश्वविद्यालय मेन गेट होते हुए अपने गंतव्य को जाएगे, बड़े वाहन तमकुही की तरफ प्रतिबंधितत रहेगे।

विज्ञापन

 




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें