फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: सीएम योगी ने अपना बूथ किया मजबूत, बोले- बूथों पर सक्रियता बढ़ाकर भाजपा को करें मजबूत

Wed, 13 Jul 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री ने बशारतपुर के एक बैंक्वेट हॉल में कम मतदान वाले पांच बूथों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपना बूथ मजबूत किया। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट पड़े, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बूथ इकाई की है। सक्रियता बढ़ाकर बूथ पर भाजपा को मजबूत करना है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बशारतपुर के एक बैंक्वेट हॉल में कम मतदान वाले पांच बूथों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता हर लाभार्थी और आम लोगों से संवाद करें। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि हर बूथ की महिलाओं को टीम से जोड़ें। उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में आमंत्रित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिवार के सदस्यों को भी पार्टी के कार्यक्रमों में बुलाएं और सम्मानित करें। समस्याओं के समाधान के लिए सिर्फ बातचीत न करें, बल्कि समाधान भी कराएं। बूथों पर रोजगार के साधन क्या हैं? रोजगार बढ़ाने के लिहाज से क्या किया जा सकता है, इसकी जानकारी जुटाएं। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सांसद रवि किशन शुक्ला, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, बृजेश कुमार, चंदन आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मिशन 2024 का आगाज

बूथ सशक्तीकरण अभियान के बहाने भाजपा ने मिशन 2024 का आगाज किया है। सांसद व विधायकों को कमजोर बूथों को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी मिली है। जिस बूथ पर काम हो रहा है, उसकी हर जानकारी सरल एप के माध्यम से भेजनी है। इसकी निगरानी भाजपा मुख्यालय से की जा रही है।

गदगद दिखे पदाधिकारी

बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदले-बदले नजर आए। मुख्यमंत्री ने हर पदाधिकारी से परिचय प्राप्त किया और सबके साथ ग्रुप फोटो खिंचाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बूथ स्तरीय पदाधिकारी गदगद दिखे।

कोई काम असंभव नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई काम कठिन हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं। इस बीच बूथ पदाधिकारियों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों ने बताया कि कई पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं थे। मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण बहुत सारे लोग वोट नहीं डाल सके। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तरीय पदाधिकारी बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर कराएं।

2022 के विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर हुई थी कम वोटिंग, अब मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

बूथ         कुल वोट       पड़े वोट       भाजपा को मिले वोट      
137         428           179             107                    
138         720            234            122                     
139         598            285            142                     
140         447            148             80                      
141         455            234             126
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें