फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद पर सीएम योगी ने नेपाल सरकार को चेताया, कहा- तिब्बत का उदाहरण याद रखना, पीएम ओली ने भी किया पलटवार

Fri, 12 Jun 2020 08:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सीमा विवाद पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच बुधवार को वार-पलटवार हुआ। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सरकार को चेतावनी दी और कहा कि राजनीतिक सीमा तय करने से पहले देखना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ? वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के इस बयान को नेपाल का अपमान करार दिया।

विज्ञापन


नेपाल सरकार ने अपनी संसद में संविधान संशोधन के जरिए भारतीय सीमा के कुछ हिस्से को अपने नक्शे में दिखाया है। भारत ने भी साफ कर दिया है कि वह सीमाओं के अनाधिकृत विस्तार को स्वीकार नहीं करेगा। इसी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ  में प्रतिक्रिया दी।

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सरकार को कड़ी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल को अपनी राजनीतिक सीमा तय करने से पहले सीमा के प्रभावों को ध्यान में रखना चाहिए। देखना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ? नेपाल को तिब्बत जैसी गलती नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा- सीमाओं की बंदिशें रिश्तों को तय नहीं करती

नेपाल और भारत एक दूसरे की आत्मा हैं, भले ही ये दो देश हैं। भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्ते हैं। इसे सीमाओं की बंदिशें नहीं तय कर सकती हैं। नेपाल सरकार को हमारे रिश्तों के आधार पर कोई फैसला करना चाहिए।

नेपाल अगर नहीं चेता तो उसे तिब्बत का उदाहरण याद रखना होगा। वहीं, संविधान संशोधन के जरिए भारतीय हिस्से को अपने नक्शे में दिखाने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय है। अगर योगी डराने की कोशिश कर रहे हैं तो यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में अगर ऐसी बात करते हैं तो आलोचना का विषय है। इसे नेपाल का अपमान भी समझा जा सकता है। नेपाल ऐसी भाषा के लिए तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें