फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पांच सितंबर को सीएम योगी करेंगे कोविड अस्पताल का उद्घाटन, जानलेवा वायरस पर होगा रिसर्च

Mon, 31 Aug 2020 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।(file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग संस्थान में सोमवार को होने वाले 300 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन नहीं अधूरी तैयारियों की वजह से टाल दिया गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन पांच सिंतबर को करेंगे। वार्ड के वेंटिलेटरों का रविवार को ट्रॉयल किया गया। लेकिन टेस्टिंग नहीं हो सकी। यही वजह है कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से एक सप्ताह की और मोहलत मांगी है।

विज्ञापन


बीएसएल-थ्री लैब बनकर तैयार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बीएसएल-थ्री (बॉयोसेफ्टी लैब) लगभग तैयार हो चुका है। इसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से एलएनटी कंपनी ने बायो सेफ्टी लैब लेवल तीन का निर्माण किया है।

सूबे का पहला मेडिकल कॉलेज है, जहां पर बीएसएल-थ्री लैब बनकर तैयार है। संक्रमण को रोकने के मामले में बीएसएल-तीन लैब बेहद सुरक्षित मानी जाती है। लैब में अक्तूबर माह में कोबॉस मशीन भी आ जाएगी। इसके बाद से 1000 कोरोना सैंपल की जांच महज चार घंटे में हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक जानलेवा वायरस पर होगा रिसर्च

बीआरडी के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि बॉयोसेफ्टी लैब में येलो फीवर वायरस, वेस्ट नाइल वायरस, कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू वायरस, मर्स वायरस, ड्रग रेजिस्टेंट टीबी बैक्टीरिया पर रिसर्च होगा।

जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि सीएम कोविड अस्पताल का उद्घाटन पांच सिंतबर को करेंगे। साथ ही बीएसएल थ्री लैब का भी उद्घाटन होगा। इसकी तैयारियां चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें