फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी, आयोजन का होगा लाइव प्रसारण

Wed, 14 Oct 2020 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र से लेकर विजयदशमी तक आनुष्ठानिक आयोजन होंगे। इस दौरान आयोजनों का सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। जिसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कोरोना काल में सीमित संख्या में ही लोगों को आयोजन में सम्मिलित होने की अनुमति होगी। ऐसे में ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से लोग आयोजनों को देख सकेंगे। यह प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्तूबर की सुबह गोरखनाथ मंदिर आएंगे। इस दौरान दिन में मुख्यमंत्री योगी मंदिर के पुजारी और इक्कीस वेद पाठी ब्राह्मण के साथ भीम सरोवर में कलश में जल भरेंगे। वहां से आने के बाद सीएम योगी शाम को मंदिर में स्थित अपने आवास में मौजूद दुर्गा मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर मां भगवती की आराधना करेंगे।
विज्ञापन


वहीं नवरात्र से लेकर विजयदशमी तक हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ सुबह 4 बजे से 7 और शाम को 4 बजे से सात बजे तक होगा।  
विज्ञापन

23 अक्तूबर को मंदिर की सबसे महत्वपूर्ण पूजन अष्टमी में निशा पूजन एवं हवन होगी। 25 अक्तूबर को महानवमी मनाई जाएगी। महानवमी के दिन मुख्यमंत्री योगी कुवांरी कन्या और बटुक भैरव का पूजन कर उन्हें भोज कराएंगे। इस बार सभी कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि 25 अक्टूबर को ही नवमी पूजा के बाद विजयादशमी के आनुष्ठानिक आयोजन भी किए जाएंगे। श्रीनाथजी की पूजा के बाद शाम चार बजे मानसरोवर मैदान के लिए विजय शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें भगवा रथ पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सवार रहेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मानसरोवर रामलीला मैदान में होने वाले तिलक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण के लिए वहां भी कैमरे और सीधे प्रसारण का इंतजाम किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें