फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सीएम योगी ने कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

Wed, 26 May 2021 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

अस्पताल से कतरराी गांव पहुंचे सीएम योगी। कलेक्ट्रट स्थित कंट्रोल रूम का भी लिया जायजा।
विज्ञापन
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को देवरिया जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल, कलेक्ट्रेट में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर, मझगांवा पीएचसी के निरीक्षण के साथ ही शहर से सटे पिपरपाती गांव में निगरानी समिति के साथ बैठक किया। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों से कोरोना संक्रमण के जिले में वर्तमान हालात, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं, टीकाकरण की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

   
सीएम योगी 11.06 बजे पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां से सीधे कोविड अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से बात की तथा सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्यकर्मियों के हौसले एवं कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर पहुंचे और यहां कार्य कर रहे प्रशासनिक व स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। 

ग्राम कतरारी में निगरानी समिति की बैठक में गांव की सुविधाओं एवं विकास कार्यों के बारे में जिम्मेदारों से बात की। मझगांवा पीएचसी पहुंचे सीएम ने वहां के स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे विकास भवन पहुंचे और अफसरों के साथ बैठक किया। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने उन्हें जनता के बीच जाकर कार्य करने को कहा और सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों को बताने के साथ ही अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का संकल्प भी दिलाया।  

निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ सदर सांसद डॉ.रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर के रविंद्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सदर विधायक डॉ.एसपीएम त्रिपाठी, नीरज शाही, प्रमोद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, मुन्ना राय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएम के दौरे को लेकर शहर में चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही।

सीएम ने टेलीमेडिसिन सेवा व हेल्पलाइन की ली जानकारी

देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बुधवार को कलेक्ट्रेट में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने टेलीमेडिसिन सेवा के बारे में पूछा। साथ ही मदद के लिए आने वाले टेलीफोन काल के बारे में जानकारी ली और लोगों को किए जाने वाले सहयोग के बारे पूछा। सेंटर की व्यवस्था से वे संतुष्ट दिखे।

सीएम को बताया गया कि अब तक एलोपैथ दवाओं के लिए लगभग 13 सौ, आयुर्वेदिक औषधियों की सलाह के लिए 1150, होम्योपैथी के लिए तकरीबन 610 कॉल आए हैं। कॉल करने वालों को सलाह दी गई है। मिस्डकॉल करने पर लगभग 670 लोगों को चिकित्सीय सलाह दी गई। उन्होंने होम आइसोलेशन के बारे में भी जानकारी ली। करीब सात मिनट रहने के बाद सीएम रवाना हो गए।  

इस दौरान डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, बीएसए संतोष कुमार, सीवीओ विकास साठे, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मीनू सिंह, तहसीलदार रुद्रपुर वंशराज, कंट्रोल रूम कोआर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव, डीपीएम पूनम, डीपीसीएम डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. डीएन द्विवेदी, आदित्य विक्रम सिंह यादव, एपिडेमोलाजिस्ट राजीव भूषण पांडेय, शशिधर वाजपेई, सौरभ श्रीवास्तव, विजय पाल त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी सुशील श्रीवास्तव, लिपिक दिनेश मणि, आपदा लिपिक तेज नरायन गिरि, एडीएम प्रशासन के स्टेनो सुजीत वर्मा, नायब नाजीर अजय, अमित कुमार सिंह, मृणाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षा कर्मी

कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। कलेक्ट्रेट के उत्तरी गेट को बंद कर दिया गया था। प्रवेश के लिए दक्षिणी गेट खुला था, लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मी जांच के बाद ही आने दे रहे थे। मुख्य भवन के उत्तर तथा दक्षिण तरफ टिन लगा था और बैरिकेडिंग की गई थी, यहां सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। एडीएम कार्यालय के समीप मार्ग के उत्तर तरफ तथा पंचास्थानि चुनावालय के समीप बैरिकेडिंग की गई थी, जहां सुरक्षा कर्मी मुस्तैद थे।   

बेतरतीब पार्किंग पर सुरक्षा कर्मी ने लगाई फटकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचने पर चालक वाहनों को पार्क कर रहे थे। इस दरम्यान एक-दो चालकों ने बेतरतीब वाहन पार्क कर दिया। यह देख सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मी ने फटकार लगाते हुए वाहन ठीक से खड़ा करने को कहा। इसी बीच यातायात पुलिस ने वाहन को सही स्थान पर पार्क कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें