फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय उर्वरक संग किए खाद कारखाने का निरीक्षण

Thu, 04 Mar 2021 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर खाद कारखाने का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के साथ हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय मंत्री ने करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण कोरिया की तकनीक पर बनाए गए रबर डैम को भी देखा। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खाद कारखाना 30 जून से शुरू हो जाएगा। पहले जुलाई 2021 में शुरू करने की थी योजना। उन्होंने कहा कि 2014 में वे गोरखपुर आये थे। आज एयरपोर्ट से बाहर निकले तो गोरखपुर पहचान में नहीं आ रहा था। गोरखपुर का असाधारण विकास हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी शाम चार बजे सर्किट हाउस के निकट स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ पार्क पहुंचेंगे। वहां बड़ौदा यूपी बैंक के ऋण वितरण समारोह एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी व्यवसायियों को वेंडिंग जोन का तोहफा देंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आगमन के दौरान शुक्रवार को शहर के पटरी व्यवसायियों को वेडिंग जोन का तोहफा देंगे। इसके अलावा सर्किट हाउस के पास स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसे लेकर बुधवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।

मुख्यमंत्री, पार्क में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसी दौरान 3.80 करोड़ रुपये की लागत से शहर में तीन स्थानों पर बने वेडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि नगर निगम ने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वेंडिंग जोन का विकास किया है। प्रथम चरण में नगर निगम की तरफ से गोरखपुर महानगर के तीन प्रमुख स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं से युक्त शेड बनवाए गए हैं।

इनमें 280 व्यवसायियों की क्षमता वाला ट्रांसपोर्टनगर, 22 की क्षमता वाला रुस्तमपुर और 135 पटरी व्यवसायियों की क्षमता वाला हरिओमनगर के पास वेंडिंग जोन बनाया गया है। जिले में नौ हजार पटरी व्यवसायियों को वेंडिंग जोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। अगले चरणों में बाकी के व्यवसायियों को जगह दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें