फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- प्रदेश की फिक्र छोड़ सिर्फ अपना विकास करती रहीं पूर्ववर्ती सरकारें

Tue, 06 Jul 2021 08:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 203.66 करोड़ रुपये की 79 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण।
विज्ञापन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी ने सपा और बसपा को घेरते हुए कहा कि पिछली सरकारें प्रदेश नहीं अपना विकास करती रहीं। विकास कार्यों का धन अपने बच्चों और खुद अपने विकास पर खर्च करते रहे। जबसे भाजपा की सरकार आई है उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्राथमिकता से विकास कार्य किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी सोमवार को सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सहजनवां, खजनी, बांसगाव और चिल्लूपार विधानसभा से जुड़ी 203.66 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 7.78 करोड़ की छह परियोजनाओं का लोकार्पण और 195.88 करोड़ की लागत की 73 परियोजनाओं शिलान्यास शामिल है।   

सीएम ने 5.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संभागीय परिवहन कार्यलय का लोकार्पण एवं 71.44 करोड़ की लागत से ग्राम पिपरा अराजी में निर्मित होने वाले अटल आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखी। 
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांच बार सांसद रहते हुए विकास के लिए प्रयासरत रहे। जब प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की बागडोर दी तो उन्होंने प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर जनपद, हर विधानसभा क्षेत्र, हर विकासखंड में मिल रहा है। जल्द ही अभ्युदय योजनाओं के तहत गरीब नवजवानों को टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। 

इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सांसद रवि किशन, राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद, सहजनवां विधायक शीतल पांडेय, बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य रमेश सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विभ्राट चंद कौशिक, अश्वनी त्रिपाठी, गोपाल गुप्ता, मुरारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह सहजवां ब्लॉक प्रमुख रामप्रताप शुक्ल, सहजनवां नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राम जियावन मौर्य आदि उपस्थित रहें। 

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, सतर्क रहें, टीका जरूर लगवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें। कोरोना का टीका लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। ऐसा करके ही हम कोरोना संक्रमण पर जीत हासिल कर पाएंगे। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए निगरानी समितियां घर-घर मेडिकल किट वितरित कर रही हैं। टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन का वितरण किया गया। प्रदेश सरकार ने भी निशुल्क राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की। 

सहजनवां क्षेत्र को मिली 400 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं: शीतल पांडेय
भाजपा विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि सहजनवां क्षेत्र के जनता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष स्नेह रहता है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में सहजनवां की जनता को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का तोहफा मिल चुका है। क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। फोरलेन सड़कों का जल बिछ रहा है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सड़क, नाली सहित तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। अटल आश्रम पद्धति विद्यालय आरटीओ कार्यालय भी सहजनवां में खुल गया है। शहीदा गाडर पुल से आवागमन आसान हो जाएगा। इस मौके पर सत्यव्रत त्रिपाठी, मंगल शुक्ला, घनशायाम मिश्रा, लल्ला सिंह, ऋषिकेस जायसवाल, रामेंद्र त्रिपाठी, विजय नारायण त्रिपाठी, प्रभाकर वर्धन राय सिंह, प्रभाकर सिंह, शिवेंद्र पांडेय और दिगंबर पांडेय भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

ओवैसी की चुनौती स्वीकार, भाजपा की प्रचंड जीत होगी: रवि किशन

खोराबार व सहजवां की जनसभा में शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन भी गरजे। सांसद ने कहा कि आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती भाजपा कार्यकर्ता व यूपी की जनता ने स्वीकार कर ली है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत देगी। 350 सीटों पर जीत मिलेगी। ओवैसी भी चुनाव मैदान में आएं। यूपी की जनता बता देगी कि किसमें कितना दम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहे हैं। यूपी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश, दुनिया में यूपी नजीर पेश कर रहा है। ऐसे मुख्यमंत्री को चुनौती देना ओवैसी को भारी पड़ेगा। ओवैसी को करारी शिकस्त देकर प्रदेश की जनता बाहर भेजने का काम करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें