फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा कांड के 100 साल पूरा होने पर साल भर भव्य आयोजन की तैयारी, सीएम योगी ने दिया ये निर्देश

Sun, 03 Jan 2021 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शहीदों के याद में बनाया गया स्मारक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिला प्रशासन की बैठक में निर्देश दिया कि पांच फरवरी को चौरीचौरा कांड के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसे यादगार बनाया जाए। इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह से वर्चुअल हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को भी जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम पांच फरवरी से पूरे साल तक चलेगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो, बच्चों के कार्यक्रम व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि वे रेलवे के अधिकारियों से चौरीचौरा शहीद स्मारक जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज या अंडर पास बनाने के लिए बात करें। चौरीचौरा कांड पर स्टैंप डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। उन्होंने पुस्तकालय को भी ठीक कराने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि चौरीचौरा के इतिहास से सभी को परिचित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें