फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने दिया खास निर्देश, अब सभी जिलों में होंगे कोविड अस्पताल

Thu, 13 Aug 2020 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग संस्थान का निरीक्षण करते सीएम योगी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज सहित यूपी के सभी जिलों में लेवल-2 और लेवल-3 के अस्पताल बनाए जा रहे हैं। यूपी में 1.51 लाख से अधिक बेड मौजूद हैं। होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यदि मरीज के पास पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर नहीं है तो उन्हें कोविड अस्पताल में आना पड़ेगा। इसके लिए बेड बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी में 500 से अधिक लेवल वन, 77 लेवल टू व 26 लेवल थ्री के कोविड अस्पताल हैं। रोजाना लगभग एक लाख लोगों की जांचें हो रही हैं। इस वजह से केस बढ़ रहे हैं। सबको समय पर सही इलाज मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।  

लेवल-3 में तब्दील होगा टीबी अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के पास स्थित 100 बेड का टीबी अस्पताल अब लेवल-3 का अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल में अभी तक 25 बेड लेवल-टू के थे। मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। बचे 75 बेड को लेवल-3 के तौर पर तब्दील किया जाएगा। अस्पताल के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 हजार टीमें कोविड पर कर रहीं काम

डॉक्टरों की कमी को स्वास्थ्य विभाग पूरा करेगा। इस अस्पताल को लेवल-3 में तब्दील करने के लिए आवश्यक संसाधनों की सूची दो दिन में शासन को भेजी जानी है। सीएम कार्यालय से इसके निर्देश मिलने के बाद बुधवार से अस्पताल में होने वाली कोरोना जांच को रोक दिया गया। साथ ही सुविधाओं को अपग्रेड किया जाने लगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार टीमें काम कर रही हैं। घर-घर जाकर सर्वे  कर रही हैं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों की पहचान व उनके जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करा रही हैं। देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद यूपी में कोरोना का संक्रमण रोकने में सफलता मिली है।

बावजूद इसके सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। बुजुर्ग और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे घरों में ही रहें। बहुत जरूरी काम हो, तभी सावधानी के साथ बाहर निकलें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें