फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी ने बोले, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए

Wed, 11 Jan 2023 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की रात 9 बजे के करीब लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर माथा टेका। वहां से निकलकर मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए मेले की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएम योगी निरीक्षण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात को गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मंदिर परिसर व मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने हर व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की रात 9 बजे के करीब लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर माथा टेका। वहां से निकलकर मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए मेले की तैयारियों की जानकारी ली।

बैरिकेडिंग व्यवस्था देखी और मंदिर भवन के उच्च स्थानों की सफाई को लेकर  हिदायत दी। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर श्रद्धालु की सुविधा का ध्यान रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरों में पर्याप्त बेड, कंबल आदि व्यवस्था करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में अलाव भी जलाए जाएं। मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री के लखनऊ प्रस्थान कर जाने की संभावना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिले एमएलसी प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने के बाद मंगलवार रात को गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ देवेंद्र सिंह ने भी गुरु गोरखनाथ के दरबार में जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। दोनों लोगों के बीच विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें