संभावना है कि कोटेदारों को मिलने वाले प्रति क्विंटल कमीशन में 20 रुपये तक का इजाफा होगा। गोरखपुर समेत प्रदेश के कोटेदारों को अभी प्रति क्विंटल राशन बांटने पर 70 रुपए मिलते हैं। लंबे समय से कोटेदार कमीशन की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने कम कमीशन में उनके खर्चे नहीं निकल पाते हैं। पल्लेदारी, तौलाई व दुकान, गोदाम का किराया, एक सहायक का मानदेय निकालना मुश्किल हो जाता है।
हड़हवा फाटक के पास हो सकता है बूथ सम्मेलन
गोरखपुर आगमन के पहले दिन 12 जुलाई को मुख्यमंत्री भाजपा के बूथ सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। अभी उसको लेकर स्थान तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि हड़हवा फाटक के पास इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पांच बूथों के कार्यकर्ता व लाभार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। बूथों की औपचारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जिन बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन खराब था, उन्हीं बूथों का चयन किया जाएगा।
शनिवार को डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर ने हड़हवा फाटक स्थित एक विवाह घर, योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह व दिग्विजयनाथ पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में एसबीआई के एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी रहेंगे।