फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने किया संवाद, कहा- सतर्कता व जागरूकता ही है कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रमुख अस्त्र

Sat, 20 Jun 2020 08:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव का प्रमुख अस्त्र है। संक्रमण के चरित्र बदलने की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में भविष्य में अत्यंत सावधानी बरतनी आवश्यक है। ऐसे में डिजिटल प्लेटफार्म और सुदृढ तकनीकि संसधानों की महती आवश्यकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इंसेफेलाइटिस पर जिस तरह विजय प्राप्त किया गया, उसी तरह भारत की योग परंपरा जीवन अमृत बनकर पूरी दुनिया के सामने उभरा है। योग न केवल लोगों को आपस में जोड़ता है वरन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक उत्थान का सबसे बड़ा मार्ग निर्धारक है। किसी भी प्रकार के संक्रमण को परास्त करने में यह बहुत कारगर है।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद एवं महायोगी गोरखनाथ योग संस्थान गोरखनाथ मंदिर द्वारा आयोजित ऑनलाइन सप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर, विशिष्ट व्याख्यान तथा शैक्षिक कार्यशाला को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन एमपी शिक्षा परिषद से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन करने के पीछे भी संक्रमण से सावधान रहते हुए जीवन को आगे बढाते रहने और समाज का उत्थान करते रहने का पवित्र उद्देश्य निहित है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सुदृढ़ डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करें

इस वायरस ने व्यक्ति और समाज जीवन में व्यापक परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन आने वाले समय में भी निरंतर होते रहने की प्रबल संभावना है। इसलिए आने वाले समय में सुदृढ तकनीकी संसाधनों की अपरिहार्यता और महत्ता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीक में जहां सुदूर, गरीब और असहाय श्रमिकों तथा आम्रजन को लाभ पहुंचाया गया है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार को रोकने में भी प्रधानमंत्री की डिजिटल योजना बहुत कारगर हुई है। साप्ताहिक शैक्षिक कार्यशाला में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के समस्त संस्थाध्यक्ष तथा उनके द्वारा नामित कुल 110 सदस्यों ने सहभागिता किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी आज तकनीकी संसाधनों की उपयोगिता अनिवार्य हो गई है। जीवन सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, ऐसे में संक्रमण से बचाव के साथ ही जीवन को आगे बढ़ाना अपरिहार्य है। उन्होंने कार्यशाला से जुड़े शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना के चलते उत्पन्न हुए परिस्थितियों के अनुसार पठन-पाठन के लिए सुदृढ डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करें। आज की परिस्थिति में शिक्षण संस्थाओं के लिए जितना महत्व तकनीक का है, उतना ही महत्व संवाद के माध्यम से ज्ञान के प्रसार का भी है।
 
घर पर ही करें योगाभ्यास, आयोग्य सेतु एप डाउनलोड करें
योगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी लोग अपने घरों एवं कार्य स्थलों पर सामाजिक दूरी के साथ योगाभ्यास करेंगे। सभी लोग आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन सुरक्षा के लिए यह अनिवार्य क्रिया है। प्रदेश सरकार द्वारा आयुष कवच भी कोरोना संक्रमण से सजग रखने में अत्यंत उपयोगी है। समाज में इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें