फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: 21 जून से प्रतिदिन छह लाख लोगों को लगेगा टीका

Fri, 18 Jun 2021 08:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

हियुवा पदाधिकारियों से कहा कि हर व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में हियुवा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 21 जून से प्रतिदिन छह लाख लोगों एवं जुलाई में रोजाना 12 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के पदाधिकारी इस बात की जानकारी हरेक व्यक्ति को दें और हर व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

 
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में हियुवा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि हर व्यक्ति को टीका लग जाए। 

हियुवा कार्यकर्ता इस बारे में लोगों को जानकारी देते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। लोगों को बताए कि टीका लगवाकर इस महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में प्रदेश सरकार गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। 
विज्ञापन


हियुवा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित कराएं कि सभी पात्र लोगों को निशुल्क खाद्यान्न मिल सके। खाद्यान्न वितरण में अगर कोई समस्या आ रही है तो संबंधित अधिकारी से मिलकर इसका समाधान कराएं। 

बैठक में हियुवा के प्रदेश महामंत्री इं. पीके मल्ल, नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति व हियुवा महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा, महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू, सह संयोजक पवन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वीर सिंह सोनकर, उपाध्यक्ष धर्मदेव चौहान एवं महामंत्री आशीष गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें