फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर में दम तोड़ रहा सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, पैरों से कुचले जा रहे हैं पौधे

Fri, 17 Jul 2020 09:57 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

  • पैरों से कुचले जा रहे हैं कार्यालय के बरामदे में पड़े सैकड़ों पौधे
  • पौधों की कोई अफसर नहीं ले रहा है कोई सुधि
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर के बरामदे में पड़े पौधे। ( पौधा लगाते सीएम योगी की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण किया गया। अभियान के लिए जिले में वन विभाग से मंगाए गए पौधों को संभागीय परिवहन कार्यालय में अफसरों की नाक के नीचे पैरों तले रौंदा जा रहा है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।

विज्ञापन


इन पौधों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। यहां पौधरोपण सिर्फ खानापूर्ति के लिए हुआ। कुछ पौधे रोपे गए। फोटो खिंचवाया गया और फिर बाकी पौधों को सूखने और आने-जाने वालों के पैरों तले कुचलने के लिए कार्यालय में छोड़ दिया गया।

पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ एवं गोरखपुर मंडल में एक करोड़ 17 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आरटीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण के लिए वन विभाग से 15 सौ पौधे मंगाए गए थे। पांच जुलाई के दिन आरटीओ के साथ अन्य अधिकारियों ने कुछ पौधे रोपे और फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन


उसके बाद बाकी पौधों का क्या होगा, इसके बारे में उन्होंने सोचा ही नहीं। जो पौधे नहीं लगे उसे कार्यालय परिसर के बरामदे में सूखने और पैरों तले रौंदने के लिए छोड़ दिया गया जबकि कार्यालय के सभी अधिकारियों के चेंबर इसी भवन में हैं। लेकिन किसी अफसर ने इन पौधों की सुधि नहीं ली।
 
आरटीओ प्रशासन भीमसेन सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान के लिए परिसर में लगाने को वन विभाग से 15 सौ पौधे मंगाए गए थे। एक हजार पौधे रोपे गए हैं और 500 पौधों को नर्सरी में रखवा दिया गया है। सभी पौधों को कुछ दिनों में लगवाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें