फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लेवल टू हॉस्पिटल की तैयारी में जुटा गोरखपुर प्रशासन, कोरोना के ये मरीज होंगे भर्ती

Fri, 17 Jul 2020 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मध्यम गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए गोरखपुर प्रशासन अब लेवल-टू हॉस्पिटल खोलने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए शहर के दो बड़े निजी अस्पतालों से संपर्क किया गया है। दोनों अस्पताल प्रबंधन ने सहमति भी जता दी है। शुल्क को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा है। शुल्क पर सहमति बन जाने के बाद दोनों अस्पतालों को लेवल-टू का अस्पताल बनाने की कवायद शुरू हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


लेवल टू हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण के वे मरीज भर्ती होंगे, जो मध्यम गंभीर होंगे। मसलन कोरोना संक्रमण से उन्हें परेशानी तो होगी, लेकिन आईसीयू या बाहर से ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं होगी। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इसे भी पढ़ें... इस लापरवाही से गोरखपुर में बढ़े कोरोना के मरीज, अब दो मंडलों में पहले पायदान पर
विज्ञापन
विज्ञापन


दर निर्धारित होते ही दोनों निजी अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी शहर में लेवल-1 के दो कोविड सेंटर चल रहे हैं। इसमें एक रेलवे अस्पताल और दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज शामिल है। लोहिया आवास को भी कोविड सेंटर में बदलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, मगर यह लेवल-1 श्रेणी का ही अस्पताल होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें