फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने की महानिशा पूजा, गोरखनाथ मंदिर में अन्य अनुष्ठानों में भी रहे शामिल

Fri, 23 Oct 2020 09:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ हवन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शाम करीब तीन बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन के बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के मठ के पहले तल पर स्थित शक्ति मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मां भगवती की शक्ति अराधना और महानिशा पूजा की। हालांकि मंदिर में अनुष्ठान शाम 4 बजे से ही शुरू हो गया, लेकिन योगी आदित्यनाथ छह बजे के करीब अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सांसद रविकिशन भी मंदिर में मौजूद रहे।
 

बता दें कि शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन पूजन के बाद अपने सोफा कक्ष में गए। थोड़ी देर बाद वहां प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिले व मंडल की समस्याओं के संबंध मे जानकारी ली।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ उनकी बैठक करीब आधा घंटा तक चली। बैठक में कमिश्नर, डीएम के अलावा पुलिस के सभी प्रमुख अधिकारी एडीजे, डीआईजी, एसएसपी सहित अन्य अधिकार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें