प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज रात नौ बजे, नौ मिनट के लिए पूरी जनता अपने दरवाजे पर दीया, मोमबत्ती, टार्च या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोगों से नौ मिनट मांगे हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अनुरोध किया था कि वे कोरोना वायरस को हराने में देश के 'सामूहिक संकल्प' का प्रदर्शन करें। पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बत्ती बुझाएं और मोमबत्ती, दीये या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट या टॉर्च जलाएं।