फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री व सीडीएस, गुरु गोरखनाथ का करेंगे दर्शन-पूजन

Thu, 03 Dec 2020 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व सीडीएस बिपिन रावत।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत आज यानी गुरुवार की देरशाम तक गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन का कहना है कि देरशाम तक मुख्यमंत्री व सीडीएस गोरखपुर आएंगे।
विज्ञापन

 
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक दिवस समारोह शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें सीडीएस बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी रहेंगे।

गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन के मुताबिक सीडीएस आज देरशाम तक गोरखपुर एयरपोर्ट आ सकते हैं। एयरपोर्ट से सीधे जीआरडी जाएंगे। जीआरडी का निरीक्षण करेंगे, फिर गोरखनाथ मंदिर आकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री संस्थापक दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी लेंगे। वीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कल गोरखपुर को समर्पित करेंगे नया उद्योग भवन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गीडा के सेक्टर-13 में बनाए गए उद्योग भवन का लोकार्पण करेंगे। गीडा के उद्यमियों के आर्थिक सहयोग से इस भवन का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण में तकरीबन एक करोड़ रुपये की लागत आई है। भवन के निर्माण में करीब 95 फीसदी ऐसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जिनका उत्पादन गीडा की फैक्ट्रियों में किया गया है।

गीडा में पिपरौली रोड पर सेक्टर-13 में उद्योग भवन बनकर तैयार है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह का कहना है कि उद्योग भवन के लिए 10 हजार वर्ग फीट जमीन एक दशक पहले तत्कालीन कमिश्नर पीके मोहंती ने मुफ्त में मुहैया कराई थी। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के महासचिव प्रवीण मोदी ने बताया कि उद्योग भवन के हॉल में एक साथ 150 लोग बैठ सकते हैं। कान्फ्रेंस हॉल में 50 लोग बैठ सकेंगे। इंटरनेट, वाईफाई सुविधाओं से लैस भवन में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

उद्योग भवन में चैंबर के कार्यकाल और संघर्ष का अक्स नजर आएगा। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह का कहना है कि नया उद्योग भवन इस बात का आइना है कि गीडा में उच्च कोटि के उत्पादों का निर्माण हो रहा है। सरिया, ईंट, पंखा, पाइप, टंकी आदि गीडा की फैक्ट्रियों से तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें