फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, भगवा ध्वज को प्रणाम कर अर्पित किया समर्पण

Thu, 17 Sep 2020 10:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।(file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भारत माता और आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बालिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए संघ के भगवा ध्वज को प्रणाम कर समर्पण (गुरु दक्षिणा) अर्पित किया। कोविड-19 के चलते इस बार बौद्धिक सत्र का उद्बोधन नहीं हुआ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाम करीब पांच बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वे सीधे दीक्षा भवन गए और संघ के पदाधिकारियों का अभिवादन लिया। इसके साथ ही गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज लगा कर किया।

एक-एक कर स्वयं सेवकों ने ध्वज प्रणाम करते हुए अपना समर्पण पुष्प के साथ अर्पित किया। मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ के प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह बैठे।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ध्वज प्रणाम, परिचय, अमृत वचन, एकल गीत, पूजन प्रार्थना हुआ। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह गोरखपुर आत्मा सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख अरुण प्रकाश मल्ल, प्रांत कार्यवाह डॉ. संजीत, व्यवस्था प्रमुख विभाग हरेकृष्ण, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक डॉ. राधा मोहन दास, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय शुक्ला, प्रोफेसर शरद मिश्र, प्रोफेसर हिमांशु चतुर्वेदी, प्रोफेसर विनोद सिंह, प्रोफेसर सुमित्रा सिंह, प्रोफेसर राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें