फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में छह सड़कों के चौड़ीकरण का तोहफा देंगे सीएम, शिलान्यास की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीडब्ल्यूडी इन सड़कों के सर्वे का काम पूरा कराकर निर्माण के लिए शिलान्यास कराने में जुटा
विज्ञापन

-राजघाट हॉर्बर्ट बांध से महेसरा पुल, एचएन सिंह चौराहा से गोरखनाथ मंदिर तक सड़कों का होगा चौड़ीकरण

-ग्रीन सिटी रोड, धर्मशाला से घंटाघर, असुरन से मोहद्दीपुर रोड और पिपराइच फोरलेन भी है कार्यक्रम में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर की सूरत बदलने की कवायद जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द शहरवासियों को छह सड़कों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का तोहफा दे सकते हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इन सड़कों के सीमांकन के लिए चल रहे सर्वे का काम पूरा कर शिलान्यास की तैयारी में जुट गया है। उम्मीद है कि जल्द मुख्यमंत्री से शिलान्यास कराकर इन सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

शहर में राजघाट हॉर्बर्ट बंधा से महेसरा पुल तक 10.2 किमी लंबे फोरलेन, एचएन सिंह चौराहा से हड़हवा फाटक तक फोरलेन व उससे आगे तरंग ओवरब्रिज व गोरखनाथ मंदिर तक टू लेन, असुरन चौक से पिपराइच फोरलेन, असुरन चौक से मोहद्दीपुर तक फोरलेन, असुरन चौक से पिपराइच तक फोरलेन, धर्मशाला बाजार से घंटाघर तक टू लेन और ग्रीन सिटी टू लेन सड़क निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने राजस्व विभाग की मदद से सड़क चौड़ीकरण के लिए सीमांकन कर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद इन सड़कों का निर्माण शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी मुख्यमंत्री से शिलान्यास कराने की तैयारी में जुटा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी समय लेने का प्रयास कर रहे हैं। समय मिलते ही शिलान्यास कराकर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

दो सड़कों की घटाई चौड़ाई, अन्य में आंशिक संशोधन

पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार सर्वे रिपोर्ट में दो सड़कों की चौड़ाई कम की गई है, जबकि अन्य में आंशिक संशोधन है। विभागीय जानकारी के अनुसार धर्मशाला बाजार से घंटाघर तक बनने वाले विरासत गलियारा की चौड़ाई को साढ़े सोलह मीटर से घटाकर 12 मीटर कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्रीन सिटी में बनने वाली टू लेन सड़क की चौड़ाई अब साढ़े पंद्रह मीटर से घटाकर साढ़े बारह मीटर कर दी गई है। वहीं असुरन से पिपराइच फोरलेन रोड में असुरन से पादरी बाजार तक सड़क की चौड़ाई 20.5 मीटर रखी गई है, जबकि पिपराइच तक सड़क की चौड़ाई 29 मीटर रखी गई है। एचएन सिंह चौराहा से हड़हवा फाटक तक सड़क फोरलेन होगी। उसके आगे हड़हवा फाटक रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के बाद की सड़क को टू लेन यानी 12 मीटर चौड़ा रखा है। इसमें हुमायूंपुर चौराहे से गोरखनाथ के सामने थाने तक और हुमायूंपुर चौराहे से तरंग ओवरब्रिज तक की सड़क शामिल है।
विज्ञापन

-
वर्जन...
शहर में छह सड़कों के चौड़ीकरण का सर्वे पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री से समय लेने का प्रयास किया जा रहा है। समय मिलते ही शिलान्यास कराकर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें