फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: म्यूल खातों से साइबर ठगी की रकम खपाने वाले गिरोह की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। किराए पर बैंक खाते खुलवाकर (म्यूल अकाउंट) साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने वाले गिरोह की पहचान में कोतवाली पुलिस व साइबर सेल को अहम सफलता मिली है। एक दिव्यांग खाताधारक से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों की भूमिका चिह्नित की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधी ठगी से मिली रकम को सीधे अपने बैंक खातों में नहीं मंगाते थे। इसके लिए वे लोगों को रुपये का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कराते थे। बाद में रकम को कई खातों में भेजकर निकाल लिया जाता था, जिससे मुख्य आरोपियों तक पहुंचना जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बन जाता था।
कोतवाली पुलिस ने एक दिव्यांग खाताधारक से पूछताछ की, जिसके बैंक खाते में करीब पांच लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। पूछताछ और तकनीकी जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्ध युवकों की जानकारी सामने आई है। जांच टीम को गिरोह के संबंध में कई अहम तकनीकी और वित्तीय सुराग भी मिले हैं। इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य सदस्यों की भूमिका और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा जा चुका है म्यूल अकाउंट गिरोह
करीब 15 दिन पहले भी कोतवाली थाना पुलिस ने म्यूल खातों के जरिये साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया था। उस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बोले एसपी सिटीसाइबर ठगी की रकम म्यूल खातों में मंगाकर निकालने वाले गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें