फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेतियाहाता में ओवरहेड टैंक की सफाई व नमूनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग की संयुक्त टीम की निगरानी में मंगलवार को बेतियाहाता स्थित ओवरहेड पानी के टैंक की सफाई कराई गई। सफाई के बाद टैंक से सप्लाई होने वाले पानी के नमूने एकत्र कर उनकी जांच की गई।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने बेतियाहाता क्षेत्र की मलिन बस्तियों में भी पहुंचकर नलों और जलापूर्ति बिंदुओं से भी पानी के सैंपल लिए। इन नमूनों में क्लोरिनेशन की मात्रा की जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पानी पीने योग्य मानकों पर खरा उतर रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और जलकल की टीम ने शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर पानी के नमूनों की जांच की। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। जलकल विभाग की ओर से ओटी (ऑर्थो टोलिडीन) टेस्ट किट के माध्यम से पानी में क्लोरीन की मात्रा की मौके पर ही जांच की जा रही है। मंगलवार को अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से जांच में शामिल रही। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जहां भी मानक से कम क्लोरीन पाया जाएगा, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें