उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। दो माह से बकाया वेतन को लेकर सफाई कर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। सफाईकर्मी प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं।
मेडिकल कॉलेज में बीआइएस कंपनी के जरिए 300 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। एक माह पूर्व भी वेतन को लेकर कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया था। इस पर उन्हें आश्वसन दिया गया कि जल्द ही वेतन दिया जाएगा।
कर्मियो ने यह भी आरोप लगाया था कि एक सप्ताह पहले क्वारंटाइन वार्ड में एक महिला सफाई कर्मी के बेहोश हो जाने पर बासी खाना दिया गया था। प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी वेतन न मिलने से कर्मी फिर से विरोध पर उतर आए। कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है।