फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्र को बंधक बनाकर लोहे की पाइप से पीटा, थूक कर चटवाया... इतने पर भी नहीं रुके साथ पढ़ने वाले मनबढ़

Fri, 08 Aug 2025 02:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

परिजन ने बताया कि कुसहरा निवासी साथ पढ़ने वाले दो मनबढ़ छात्रों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए एक परिचित के हार्डवेयर की दुकान में ले गए। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर लोहे की पाइप से पीटा और जमीन पर थूक कर चटवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र में साथ पढ़ने वाले मनबढ़ों ने आठवीं के छात्र को बंधक बनाकर लोहे की पाइप से पीटा। फिर जमीन पर थूक कर चटवाया। इतना ही नहीं घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद छात्र की मां ने कुसहरा निवासी दो मनबढ़ों के खिलाफ चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित सफाईकर्मी का बेटा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

चिलुआताल एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि 26 जुलाई को उनका 14 वर्षीय बेटा स्कूल गया था। वापसी में कुसहरा निवासी साथ पढ़ने वाले दो मनबढ़ छात्रों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए एक परिचित के हार्डवेयर की दुकान में ले गए। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर लोहे की पाइप से पीटा और जमीन पर थूक कर चटवाया।

इस दौरान मनबढ़ छात्रों का एक साथी वीडियो बनाता रहा। आरोपियों ने शिकायत करने पर बीच-चौराहे दौड़ाकर गोली मारने की धमकी दी। पिटाई से किशोर को अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद से सहमे किशोर ने खुद को घर में कैद कर लिया है। वह स्कूल और कोचिंग भी नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल में चिढ़ाने को लेकर आठवीं के छात्रों के बीच का विवाद हुआ था। बदला लेने के लिए मनबढ़ ने साथियों के साथ मिलकर अमानवीय व्यवहार किया है। पीड़ित छात्र की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें