फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस महीने बाद छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं होंगी गुलजार, इन नियमों का करना होगा पालन

Sat, 06 Feb 2021 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष से बंद चल रहीं छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं दस महीने बाद एक बार फिर गुलजार होंगी। शासन का निर्देश मिलने के बाद जिले में स्कूल संचालन को लेकर परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कक्षा नौ से लेकर बारहवीं तक के विद्यालय नौ फरवरी से पूर्ण रूप से संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कक्षाओं के संचालन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाजेशन को अनिवार्य किया जाएगा। कोविड के चलते पिछले वर्ष मार्च से ही स्कूल बंद चल रहे हैं। अक्तूबर में शासन ने स्कूल संचालकों को 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षा नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की अनुमति दी थी। उसके बाद से स्कूल संचालक कक्षा छह से लेकर बारहवीं तक के बच्चों की कक्षाओं के संचालन कराने की अनुमति मांग रहे थे।

पिछले महीने ही स्कूल एसोसिएशन के प्रादेशिक संगठन ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को लखनऊ में ज्ञापन भी सौंपा था। अब सरकार ने छठवीं से आठवीं की कक्षाओं के संचालन की अनुमति देने के साथ कक्षा एक से पांच की कक्षाओं को एक मार्च से चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बोर्ड विद्यार्थियों के हित में लिया फैसला

संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल योगेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए शासन ने कक्षा नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों की कक्षाओं को पूर्ण रूप से संचालित करने का निर्देश दिया है। स्कूल संचालकों को अपने यहां सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना होगा।

शहर में विद्यालयों की स्थिति
पूर्व माध्यमिक विद्यालय- 834
सीबीएसई-117
आईसीएसई-17

फैसले का किया स्वागत
शासन की ओेर से कक्षा छठवीं से आठवीं की कक्षाओं के संचालन की अनुमति देने के फैसले का राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला उपाध्यक्ष सैयद नदीम अली ने स्वागत किया है। शनिवार को बयान जारी कर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में विद्यालयों के बंद होने से प्रबंधकों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें