फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: सातवीं कक्षा के छात्र का धारदार हथियार से रेता गला, एसपी ने अस्पताल जाकर जाना हाल

Sun, 19 Mar 2023 01:03 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी शामिल होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सातवीं कक्षा के छात्र का धारदार हथियार से रेता गला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धनेवा-धनेई के मंगलपुर टोले पर स्थित कब्रिस्तान के सामने धारदार हथियार से गला रेत कर कक्षा सात के छात्र किशन गुप्ता की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

मामले में पीड़ित के बड़े भाई गोपाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध् हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। शास्त्री नगर निवासी व छात्र के बड़े भाई गोपाल गुप्ता ने बताया कि उनका छोटा भाई किशन शनिवार को शाम तक घर पर ही था। रात में पुलिस की ओर से उन लोगों को सूचना दी गई कि उनके भाई की हत्या का प्रयास किया गया है वे अस्पताल आ जाएं। 

 



सूचना पर वे जिला अस्पताल पहुंचे तो देखा कि किसी धारदार हथियार से भाई के गले व सिर पर वार किया गया है। अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि छात्र के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों व छात्र से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंच एसपी ने जाना हाल
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी शामिल होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

परिजन भी गए मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन

छात्र के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने को देखते हुए उसके पिता शेषनाथ, भाई गोपाल समेत अन्य सभी सदस्य मेडिकल कॉलेज गए हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें