फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: DDU के मुख्य द्वार पर धरना देर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्रों में झड़प

Tue, 20 Sep 2022 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एबीवीपी कार्यकर्ता सोमवार को दोपहर करीब एक बजे विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पाकर विवि प्रशासन ने पुलिस भी बुला ली। कुछ देर बाद कार्यकर्ता परिसर में गए और मुख्य द्वार को बंद कर दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों छात्रावास गेट पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग एवं छात्रों पर हुए मुकदमे के विरोध में सोमवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार बंद कर दिया, जिससे बहुत सारे विद्यार्थी बाहर नहीं जा सके। इसे लेकर छात्रों ने विरोध जताना शुरू किया और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प भी हुई। विरोध बढ़ता देख मुख्य द्वार खोलकर कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को जाने दिया।

विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ता सोमवार को दोपहर करीब एक बजे विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पाकर विवि प्रशासन ने पुलिस भी बुला ली। कुछ देर बाद कार्यकर्ता परिसर में गए और मुख्य द्वार को बंद कर दिया। विवि में प्रवेश चलने के कारण बहुत सारे छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी पहुंचे थे। धरने के दौरान अंदर से विद्यार्थियों को निकलने से रोक दिया गया।

वहीं, किसी को भी अंदर भी नहीं जाने दिया जा रहा था। कार्यकर्ता विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद छात्रों को गुस्सा फूट पड़ा और बाहर निकलने के लिए मुख्य द्वार खुलवाने की कोशिश करने लगे। इस बीच छात्रों और कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हुई। मामला परिसर के अंदर होने के कारण पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


उधर, परिषद के प्रांत सह-मंत्री मयंक राय ने कहा कि जब तक पुलिस मुकदमा वापस नहीं लेती तब तक हम धरना जारी रखेंगे। गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ गौड़ ने और विवि इकाई के अध्यक्ष पीयूष मिश्र ने कहा कि पुलिस की बर्बरता तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण आज विश्वविद्यालय का आम छात्र डरा हुआ है।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री आकाश, प्रांत राज्य विवि कार्य प्रमुख शक्ति सिंह, महानगर संगठन मंत्री अभिनव सिंह, विवि इकाई मंत्री संजीव त्रिपाठी, मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र, अभिजित शर्मा, प्रतीक सिंह, अभिषेक राय, अनुभव शाही, आलोक गुप्ता, दीपक पांडेय, सुयश पांडेय, प्रिंस तिवारी, विवेक, सात्विक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें