गोरखपुर। दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था संभालने में नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड के वार्डन सहयोग करेंगे। इसके लिए डिवीजनल वार्डन विकास जालान और उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें महाषष्ठी से महानवमी तक दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने की रणनीति बनाई गई। विजयादशमी पर बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर चौक और राघव शक्ति मिलन चौक पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें प्राथमिक उपचार पेटी उपलब्ध रहेगी।
डिवीजनल वार्डन विकास जालान ने सभी वार्डन को निर्धारित वेशभूषा में अनुशासन के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। वहीं, उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टाफ ऑफिसर फायर सौरभ सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई दल गठित किया गया है। संवाद