फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुर्गा विसर्जन में नागरिक सुरक्षा ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

Thu, 22 Oct 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन के सहयोग के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा सिविल लाइंस प्रखंड की ओर से सहायता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाली पांच महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली सूची में महिला उपनिरीक्षक चंदा सिंह, महिला उपनिरीक्षक जागृति खरवार, महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह, पूर्णिमा सिंह एवं किरन चौहान शामिल रहीं।
विज्ञापन


उद्घाटन के अवसर पर उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा का मूल उद्देश्य आपात परिस्थितियों और सार्वजनिक आयोजनों में प्रशासन की सहायता करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस आयोजन में डॉ. शरद श्रीवास्तव, अखिलेश ओझा, ज्ञान प्रकाश तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, मंकेश्वरनाथ पाण्डेय, ध्यान प्रकाश तिवारी, डॉ. अमरनाथ जायसवाल, पियुष, आकृति साहनी व पूजा कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें