फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना पूरी होते ही अधिवक्ताओं के दो गुट भिड़े, जमकर बवाल- केस दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

रात करीब 9:30 बजे मतगणना समाप्त होने के दौरान ही विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई और कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने निर्वतमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला कर दिया। इस हमले में भानू पांडेय को चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में जुटने लगे, जिससे तनाव और बढ़ गया।
विज्ञापन
कैंट थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना के दौरान बुधवार रात जमकर हंगामा हुआ। अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने कचहरी परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। निर्वतमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला कर दिया गया, जिसमें उन्हें चोटें आईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एल्डर्स कमेटी को चुनाव परिणाम रोकना पड़ा।
विज्ञापन


अब चुनाव समिति की बैठक के बाद ही परिणाम घोषित किए जाने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं, भानु पांडेय और उनके समर्थकों ने कैंट थाने पहुंचकर हंगामा किया। उनकी तहरीर पर कैंट थाने में अधिवक्ता गिरजेश मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु निषाद, अमर पांडेय, अजय पांडेय, उत्सव मिश्रा, सौरभ मद्धेशिया, नीरज शाही और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट और मारपीट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे मतगणना समाप्त होने के दौरान ही विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई और कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने निर्वतमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला कर दिया। इस हमले में भानू पांडेय को चोटें आई हैं।

इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में जुटने लगे, जिससे तनाव और बढ़ गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल बढ़ाना पड़ा। कैंट थाने के आसपास भी देर रात तक अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही और घटना को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चली, जिसमें कुल 3645 मतदाताओं में से 2962 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद शाम 6:30 बजे से मतगणना शुरू हुई और रात 9:30 बजे तक अध्यक्ष और मंत्री पद की गिनती पूरी कर ली गई थी। इसी दौरान अचानक विवाद भड़क उठा और स्थिति हिंसक हो गई।

सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

रात करीब 9:30 बजे मतगणना समाप्त होते ही मेरे ऊपर हमला कर दिया गया। निवर्तमान मंत्री और अध्यक्ष प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने मारपीट की। मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया। कैंट थाने में मैंने नामजद तहरीर दी और जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया हूं: भानू पांडेय, नितर्वमान अध्यक्ष, सिविल बार कोर्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें