फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शक्ति बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हंगामे के बाद कोषाध्यक्ष का परिणाम रोका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन शुक्रवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद की मतगणना हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। हालांकि, कोषाध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर विवाद हो गया। इसे देखते हुए एल्डर्स कमेटी ने कोषाध्यक्ष का परिणाम रोकते हुए शनिवार को दोबारा मतगणना कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव एक अप्रैल को हुआ था। चुनाव के बाद रात में अध्यक्ष पद की मतगणना के दौरान विवाद हो गया और दो पक्षों में मारपीट हो गई। निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय ने अध्यक्ष प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी व उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाकर कैंट थाने का घेराव किया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं देर रात अध्यक्ष प्रत्याशी गिरिजेश मणि की तहरीर पर भानू पांडेय पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई। एल्डर्स कमेटी ने दूसरे दिन परिणाम घोषित करते हुए उमापति उपाध्याय को अध्यक्ष और अनुज अस्थाना को मंत्री निर्वाचित घोषित किया।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतगणना शुरू हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव चुनाव जीत गए लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण शुक्ल के आगे होने की चर्चा चली। इसके बाद इसी पद पर मनीष यादव और उनके समर्थकों ने मतपत्रों की गिनती पर सवाल उठाए। इसके बाद बार एसोसिएशन के सभागार में हंगामा हो गया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे कमेटी की बैठक होगी। बैठक में कोषाध्यक्ष पद की पुनर्मतगणना पर चर्चा होगी। उसके बाद अन्य पदों की गणना पूरी की जाएगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी गणना चाहते हैं। बार के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस बात पर जोर दिया कि सभी प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी, ताकि चुनाव परिणाम को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें