फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा में क्षेत्रीय और प्रदेश कमेटी को लेकर हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा जिला कार्यसमिति की सूची आने के बाद अब क्षेत्रीय, प्रदेश टीम के गठन और महानगर अध्यक्ष के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के कई नेताओं ने राजधानी में डेरा जमा लिया है। सूत्रों की मानें तो टीम के गठन में जातिगत समीकरण के साथ ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी। युवा वर्ग को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी ने जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में हर वर्ग को सहेजने की कोशिश की गई है। इसमें सवर्ण, पिछड़ा वर्ग के साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों को जगह मिली है। 24 सदस्यीय कमेटी में 14 सवर्ण, नौ पिछड़ा और अनुसूचित जाति से व तीन महिलाओं को जगह मिली है। यही वजह है कि अभी तक कहीं भी विरोध नहीं दिखा है। यही नहीं महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ाई गई है।
जिला कमेटी के बाद अब महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा का कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं। गोरखपुर महानगर के साथ ही देवरिया जिलाध्यक्ष की घोषणा भी हो सकती है। महानगर अध्यक्ष रहे देवेश श्रीवास्तव के निधन के बाद महानगर संयोजक राजेश गुप्ता यह कार्यभार संभाल रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व की बैठक हो चुकी है, बस घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश की टीम में स्थान पाने के लिए गोरखपुर और आसपास के जिलों से 20 से अधिक दिग्गज दौड़ लगा रहे हैं। हालांकि, जानकार बता रहे हैं कि प्रदेश से पहले क्षेत्र की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें