फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुनर्मतगणना में सुमित मिश्रा और अंशुमान पाठक विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
विज्ञापन


- उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुई पुनर्मतगणना में घोषित हुए परिणाम
- एल्डर्स कमेटी की निगरानी में हुई मतगणना, विजेताओं को अधिवक्ताओं ने दी बधाई

गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की कार्यकारिणी चुनाव में उपाध्यक्ष के दो पदों पर सोमवार को पुनर्मतगणना की गई। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। इस पुनर्मतगणना में सुमित कुमार मिश्रा और अंशुमान पाठक को विजयी घोषित किया गया।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) के दो पदों पर सुमित कुमार मिश्रा को 835 मत तथा अंशुमान पाठक को 764 मत प्राप्त हुए। इसी आधार पर दोनों को विजेता घोषित किया गया। मतगणना के दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य हरिप्रकाश मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, नरसिंह शर्मा और रामजीत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषित परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमापति उपाध्याय, मंत्री अनुज अस्थाना, कोषाध्यक्ष प्रवीण शुक्ल, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) आशुतोष दुबे सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं सुभाष शुक्ल, रमेश राय, अनूप पांडेय, सुभाष चंद्र सिंह, मोहम्मद अहमद, हरिनारायण दुबे, कृष्ण मोहन शाही और प्रभात शुक्ला समेत कई अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें