नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल। (file)
- फोटो : file
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विधानसभा में नकहा रेलवे क्रासिंग समपार फाटक 51 पर ओवरब्रिज का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने योजना स्वीकृत करने के बाद धन अवमुक्त भी कर दिया है, लेकिन प्रदेश के ऑफिसों में अब भी फाइल घूम रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए सरकार को सदन में जवाब देने के लिए निर्देशित किया है।
नगर विधायक ने कहा कि ओवरब्रिज की जरूरत देखते हुए उन्होंने वर्ष 2016 में सेतु निगम से आगणन तैयार करके शासन के पास भेजवाया था और अभी तक योजना को स्वीकृति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तथा रेलवे के 50:50 सहयोग से बनने वाले इस ओवरब्रिज की लागत सिर्फ 94.80 करोड़ मात्र है और कैबिनेट की स्वीकृति की भी जरूरत नहीं है। सेतु निगम से फाइल 10 जनवरी 2020 को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सेतु के आफिस के धूल खा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सरकार को तीन दिनों के भीतर सदन में वक्तव्य देने के लिए निर्देशित किया है। नगर विधायक ने उसके बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात की और ओवरब्रिज को शीघ्र अपनी स्वीकृति देने का आग्रह किया।